UIDAI Aadhar Card : 14 दिसंबर तक फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड.

UIDAI Aadhar Card : यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार यूजर्स को खुशखबरी दी है।

अब आधार को फ्री अपडेट करने की आखिरी तारीख फिर से 3 महीने बढ़ा दी गई है।

मतलब आधार यूजर्स अब दिसंबर 2023 तक फ्री में आधार में जानकारी अपडेट कर सकेंगे।

फिलहाल यह समयसीमा 14 सितंबर को खत्म हो रही थी।

आधार अथॉरिटी द्वारा 6 सितंबर 2023 को जारी सर्कुलर के मुताबिक अधिक से अधिक नागरिकों को आधार में अपने डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए मुफ्त में सर्विस दी जा रही है।

अब फ्री में जानकारी अपडेट करने के लिए सर्विस को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब

इस सर्वि को 3 महीने यानी 15 सितंबर 2023 से 14 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

आधार अथॉरिटी (UIDAI) के फैसले के मुताबिक myAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ के जरिए डॉक्यूमेंट को अपडेट करने की सर्विस 14 दिसंबर तक मुफ्त दी जाएगी।

इसके अलावा 10 साल पुराने आधार धारकों को भी अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है।

आधार वेबसाइट के अनुसार जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता के लिए आधार को अपडेट करना जरूरी है।